दोस्तों, दुनिया भर में कोरोना वाइरस से लड़ने के लिए कई अलग-अलग वैक्सीन्स बनाई गई हैं। इंडिया में एक एहम भूमि का निभाई जा रही है, जिसमें सीरम इंस्टिट्यूट का बड़ा हाथ है। इस कामयाबी के पीछे सीरम इंस्टिट्यूट के CEO, आदर पुनावाला का विशेष योगदान है। आज के वीडियो में हम इस महान व्यक्ति की जीवन कहानी को जानेंगे।
आदर पुनावाला का जन्म 14 जनवरी 1981 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। उनके पिता, साइरस पुनावाला, ने साल 1986 में Serum Institute of India की स्थापना की थी। आदर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दबिशब स्कूल, पुणे से पूरी की और उसके बाद सेंट एड्मन्ड स्कूल कैंटरबरी और यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेस्टमिन्स्टर से अध्ययन किया। साल 2001 में ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने Serum Institute में काम करना शुरू किया।
आदर ने तुरंत कम्पनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार और नए उत्पादों के लाइसेंसिंग पर ध्यान दिया, जिससे वह विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी एजेंसियों से मंजूरी प्राप्त कर सकें। इसके परिणामस्वरूप, साल 2015 तक Serum Institute ने 140 देशों को वैक्सीन आपूर्ति करना शुरू किया और इससे 85% रेवेन्यू आया। साल 2011 में आदर पुनावाला को Serum Institute के CEO बनाया गया और साल 2012 में उन्हें Global Alliance for Vaccines and Immunization के बोर्ड सदस्य बनाया गया।
उनके व्यक्तिगत जीवन की ओर बढ़ते हुए, उन्होंने साल 2006 में शादी की, उनकी पत्नी नताशा पुनावाला Serum Institute की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनके दो बेटे हैं। आदर पुनावाला को कई सम्मानों से भी नवाजा गया है, जैसे कि साल 2016 में फिलेंथ्रॉपिस्ट ऑफ द यीयर, साल 2017 में ह्यूमेनिटेरियन एंडीवर अवॉर्ड और साल 2018 में महाराष्ट्र बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर।
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| व्यवसाय | भारतीय व्यवसायी (वैक्सीन उत्पादक कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ) |
| जाने जाते हैं | दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ होने के नाते |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5’ 5” |
| वजन/भार (लगभग) | 65 कि० ग्रा० |
| आँखों का रंग | काला |
| बालों का रंग | काला |
| करियर | |
| पुरस्कार/उपलब्धियां | • अदार पूनावाला को जीक्यू पत्रिका की 50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीयों की सूची में शामिल किया गया। • वर्ष 2016 में पूनावाला को "फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर का पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। • उन्हें वर्ष 2017 में हेलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स में 'ह्यूमैनिटेरियन एंडेवर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। • वर्ष 2017 में आदर पूनेवाला को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) बिजनेस कैटेगरी में 'इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड' दिया गया। • उन्होंने 2018 में महाराष्ट्र अचीवर्स अवार्ड्स में 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीता। • उन्हें 2018 में सीएनबीसी एशिया के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। Adar Poonawalla recieving the CNBC Asia's Corporate Responsibility award • वर्ष 2020 में उन्हें फॉर्च्यून मैगजीन की वैश्विक '40 अंडर 40' की सूची में नामित किया गया। • वह उन छह लोगों में शामिल थे जिन्हें सिंगापुर के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र "द स्ट्रेट्स टाइम्स द्वारा कोविड -19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका के लिए 'एशियन ऑफ द ईयर' के रूप में नामित किया गया था। |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 14 जनवरी 1981 (बुधवार) |
| आयु (2022 के अनुसार) | 41 वर्ष |
| जन्म स्थान | पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
| राशि | मकर (Capricorn) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | पुणे, महाराष्ट्र |
| स्कूल/विद्यालय | • बिशप स्कूल, पुणे • सेंट एडमंड स्कूल, कैंटरबरी |
| कॉलेज/महाविद्यालय | वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय, लंदन |
| शैक्षिक योग्यता | बिज़नेस मैनेजमेंट में स्नातक [1] |
| धर्म | पारसी [2] |
| विवाद | • 4 जनवरी 2021 को NDTV पर एक साक्षात्कार के दौरान अदार पूनावाला ने भारत बायोटेक के कोवैक्सिन को यह कहते हुए फटकार लगाई कि केवल तीन कोविड -19 टीके विश्वसनीय थे और बाकी पानी के समान हैं। तीन टीके फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्न, और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका उर्फ कोविशील्ड (सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया द्वारा निर्मित) हैं, जिन्होंने नैदानिक परीक्षण पास कर लिए हैं। इसके जवाब में भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्णा एला ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने सभी जरूरी क्लीनिकल टेस्ट कर लिए हैं। [3] • मई 2021 में अदार पूनावाला अपने परिवार के साथ लंदन चले गए क्योंकि उन्हें कोविड -19 वैक्सीन कोविशील्ड की तत्काल आपूर्ति के लिए मंत्रियों, व्यापारियों और अन्य लोगों सहित देश के 'सबसे शक्तिशाली' से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। अदार ने आगे कहा कि वह खुद को खतरों से बचाने के लिए कुछ समय के लिए लंदन में रहेंगे और स्थिति बेहतर होने पर भारत वापस आ जाएंगे। [4] |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| विवाह तिथि | 15 दिसंबर 2006 (शुक्रवार) |
| परिवार | |
| पत्नी | नताशा पूनावाला (भारतीय व्यवसायी) Adar Poonawalla with his wife |
| बच्चे | बेटा - 2 • साइरस (2009 में जन्म) • डेरियस (2015 में जन्म) Adar Poonawalla's sons and wife बेटी - ज्ञात नहीं |
| माता/पिता | पिता - साइरस पूनावाला (भारतीय सीरम संस्थान एसआईआई के प्रबंध निदेशक) Adar Poonawalla's father माता - विलू पूनावाला (2010 में निधन) Adar Poonawalla's mother, Villoo Poonawalla |
| बहन/भाई | ज्ञात नहीं |
| पसंदीदा चीजें | |
| फिल्म | हॉलीवुड- ग्लेडिएटर (2000) |
| धन संपत्ति संबंधित विवरण | |
| कार संग्रह | • बैटमोबाइल (मर्सिडीज S350 पर आधारित) Adar Poonawalla with his son in the Batmobile • फेरारी 458 इटालिया • मर्सिडीज एसएलएस एएमजी • लेम्बोर्गिनी गेलार्डो • पोर्श कायेन • बीएमडब्ल्यू 760 ली • रोल्स रॉयस फैंटम • बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर • फेरारी 488 पिस्ता स्पाइडर • फेरारी 360 स्पाइडर Cyrus Poonawalla with his Ferrari F360 Spyder |
| संपत्ति | • आदर अबाद पूनावाला हाउस, पुणे (पूनावाला का आधिकारिक निवास) • पूनावाला स्टड फार्महाउस, पुणे (247 एकड़) • लिंकन हाउस, ब्रीच कैंडी रोड, दक्षिण मुंबई (2015 में 750 करोड़ रुपये की नीलामी में खरीदा गया) |
| कुल संपत्ति | 13.2 बिलियन (2022 के अनुसार) [5] |
