एक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले गुरदास मान, एक भारतीय पंजाबी और हिंदी प्ले बैक सिंगर, गीतकार, कोरियोग्राफर, और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने संगीत यात्रा की शुरुआत वर्ष 1980 के पंजाबी गीत “दिल दा मामला है” से की।
उनका जन्म और पालन-पोषण पंजाब के गिद्दड़बाहा में एक सिख परिवार में हुआ था। गुरदास मान को बचपन से ही संगीत और मिमिक्री में काफी दिलचस्पी थी। अपने कॉलेज के दौरान ही उन्होंने पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के एक आधिकारिक कार्यक्रम में “सजना वे सजना” गीत से अपना पहला मंच प्रदर्शन किया, जिसे सुनकर सरकारी कर्मचारी इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपने विभाग में नौकरी दे दी।
गुरदास मान एक अच्छे एथलीट भी थे और उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य मॉडल जीता है और जूडो में ब्लैक बेल्ट भी प्राप्त किया है। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित युवा उत्सवों में भाग लिया और अपने गायन और अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते। उन्होंने दूरदर्शन दिल्ली के लिए टीवी शो पीओपी टाइम का लेखन और निर्देशन भी किया है।
“दिल दा मामला है” गीत पर उनके मंच प्रदर्शन को देखते हुए, जालंधर टीवी स्टेशन के निर्माता ने उसी गाने की टीवी रिकॉर्डिंग के लिए उनसे संपर्क किया। मान ने तुरंत इसके लिए राजी हो गए, जिसके बाद यह गाना 31 दिसंबर 1980 को प्रसारित हुआ और तुरंत हिट हो गया।
उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “वीर जारा” में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा के साथ एक विशेष भूमिका निभाई है, जिसे एमटीवी इंडिया के सीजन 4 एपिसोड 5 पर प्रसारित किया गया था। हर साल मई के महीने में वह डेरा बाबा मुराद शाह जी (नकोदर, पंजाब) में प्रदर्शन करते हैं क्योंकि वह बाबा मुराद शाह जी और साईं लड्डी शाह जी के भक्त हैं। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े समर्थक हैं।
गुरदास मान हमेशा एक सफल एकल कलाकार बनना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने युगल कलाकार के रूप में प्रदर्शन करने के कई प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने पंजाबी के अलावा हिंदी, बंगाली, तमिल, हरियाणवी और राजस्थानी भाषाओं में भी पारंगत हैं।
गुरदास मान ने 34 से ज्यादा एल्बम बनाए हैं और वहीं 305 से ज्यादा गाने लिखे हैं। उन्हें आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है और उनकी पत्नी मंजीत मान मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस “साई प्रोडक्शंस” की मालकिन हैं। भारत के राष्ट्रपति द्वारा फिल्म “वारिस शाह: इश्क दा वारिस” के लिए मान को ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक’ के तौर पर “राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। उन्हें अक्सर ‘द लिविंग लीजेंड’, ‘मान साहब’, और ‘प्राइड ऑफ पंजाब’ के रूप में संबोधित किया जाता है।
मान रेस्टोरेंट “द स्टूडियो- बाय गुरदास मान” के मालिक हैं, जो लाइव संगीत प्रदर्शन के साथ बढ़िया भोजन का अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है।
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| व्यवसाय | पंजाबी प्ले बैक सिंगर, गीतकार, कोरियोग्राफर, और अभिनेता |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 175 मी०- 1.75 फीट इन्च- 5' 9” |
| वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | काला |
| संगीत करियर | |
| डेब्यू | • सिंगर के रूप में - "दिल दा मामला है" (1980) Gurdas Mann in Mamla Gadbad Hai (1984) • पंजाबी फिल्म: "मामला गड़बड़ है" (1984) • एल्बम: "चक्कर" (1984) Album Chakkar (1984) • टीवी शो: "सा रे गा मा पा पंजाबी" (2020, जज के रूप में) |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 4 जनवरी 1957 (शुक्रवार) |
| आयु (2022 के अनुसार) | 65 वर्ष |
| जन्मस्थान | गिद्दड़बाहा, जिला मुक्तसर, पंजाब, भारत |
| राशि | मकर (Capricorn) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | गिद्दड़बाहा, जिला मुक्तसर, पंजाब |
| स्कूल/विद्यालय | यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब, भारत |
| कॉलेज/विश्वविद्यालय | नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला, भारत |
| शैक्षिक योग्यता | स्पोर्ट्स में डिप्लोमा |
| धर्म | सिख |
| आहार | मांसाहारी |
| शौक/अभिरुचि | जिम करना, योगा करना, और किताबें पढ़ना |
| विवाद | • वर्ष 2005 में वह दो बार विवादों में आए। सबसे पहले तो वैसाखी संगीत कार्यक्रम में एक धार्मिक गीत गाने के बजाय उन्होंने फिल्म गीत गाया। दूसरी बार जब उन्होंने एक गीत बनाया जिसमें कहा गया था कि "अपनी धार्मिक किताबें और अंडरवियर फेंक दो" जिसने सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया। • वर्ष 2011 में मान ने जोगिया नामक एक एल्बम जारी किया। इस अल्बम के गीत 'सदी जिथे लगी ए रेहन दे' ने सिख समुदाय के बीच एक विवाद को जन्म दिया क्योंकि यह डेरावाद को बढ़ावा दे रहा था। |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| परिवार | |
| पत्नी | मंजीत मान (निर्माता, निर्देशक) Gurdas Maan with his wife |
| बच्चे | बेटा - गुरिक जी मान (वीडियो निर्देशक, निर्माता) Gurdas Maan with his son |
| माता/पिता | पिता - सरदार गुरदेव सिंह मान माता - बीबी तेज कौर Gurdas Maan with his parents |
| भाई/बहन | भाई - परमजीत बहिया |
| पसंदीदा चीजें | |
| भोजन | राजमा चावल और सरसो द साग |
| फिल्म | वक्त (1965), गीत (ऐ मेरी जोहरा जबीन) |
| गायक | कुलदीप मानक और सुरिंदर शिंदा |
| रंग | काला और ग्रे |
| अभिनेता | गुग्गू गिल |
| खेल | फुटबॉल |
| धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
| कार संग्रह | टोयोटा लैंड क्रूजर कार Gurdas Maan's Toyota Land Cruiser car |
