छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Nikki Tamboli

निक्की तंबोली, एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री, मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए मशहूर हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। निक्की ने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पूरी की, इसके बाद मुंबई से अभिनय का कोर्स किया।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म “चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु” (2019) से की। उन्हें विभिन्न ब्रांडों जैसे शीन, स्टालब्यूलोव, आदि के विज्ञापनों में भी देखा गया है। वर्ष 2019 की टॉलीवुड फिल्म “चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु” के बाद, उन्होंने तमिल फिल्म “कंचना 3” में भी अभिनय किया।

इसके बाद, उन्होंने वर्ष 2019 में तेलुगु फिल्म “थिप्पारा मीसम” में पुलिस अधिकारी मौनिका की भूमिका निभाई। निक्की तंबोली एक एनिमल लवर भी हैं और एक बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक डॉल्फ़िन का चुंबन कर रही थी। उन्होंने इसे कैप्शन के साथ साझा किया, “जो लोग जानवरों से प्यार करते हैं, वह मेरे पसंदीदा दयालु लोग हैं।”

वर्ष 2020 में, निक्की तंबोली टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस 14” में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी गई, जिसमें उनका नाम द्वितीय उपविजेता के रूप में उजागर हुआ। वर्ष 2021 में, उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी शो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11” में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।

वर्ष 2022 में, उन्होंने अपने करीबी दोस्त प्रतीक सहजपाल के साथ शो “द खतरा खतरा” का हिस्सा बना। निक्की तम्बोली ने अपने छोटे भाई जतिन तम्बोली की मृत्यु के एक साल बाद उनकी पुण्यतिथि पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विशेष वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने भाई के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

निक्की तंबोली को उनकी बोल्ड अदाओं और खूबसूरत पर्सनैलिटी के लिए जाना जाता है, और उन्हें कई मैगज़ीन कवर पर भी देखा गया है।

 

 

जीवन परिचय
व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
शारीरिक संरचना
लम्बाईसे० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5' 5”
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)32-28-32
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगभूरा
फिल्म करियर
डेब्यू• तेलुगु फिल्म: "चिकती गाडिलो चित्तकोटुडु" (2019, पूजा के रूप में) Nikki Tamboli in Chikati Gadilo Chithakotudu (2019) • तमिल फिल्म: "कंचना 3" (2019 दिव्या, राघव की चचेरी बहन के रूप में) Nikki Tamboli in Kanchana 3 • बॉलीवुड फिल्म: "इंडिया फैशन फैक्ट्री" (2020) Indian Fashion Factory 2020 • टीवी शो: "बिग बॉस 14" (2020) Nikki Tamboli in Bigg Boss 14
पुरस्कार/उपलब्धियांवर्ष 2021 में निक्की तम्बोली को "इंटरनेशनल आइकोनिक एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। Nikki Tamboli with the International iconic Entertainer of The Year Award 2021
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि21 अगस्त 1996 (बुधवार)
आयु (2022 के अनुसार)26 वर्ष
जन्मस्थानऔरंगाबाद, महाराष्ट्र, भारत
राशिसिंह (Leo)
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरऔरंगाबाद, महाराष्ट्र
शैक्षिक योग्यतामुंबई से अभिनय की डिग्री [1]
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
बॉयफ्रेंडडीजे रोहित गिदा (अफवाह) [2] Nikki Tamboli with her boyfriend
परिवार
पतिलागू नहीं
माता/पितापिता - दिगंबर तंबोली (एक्साइड इंडस्ट्रीज में काम करते हैं) माता - प्रमिला बोडखे तंबोली (गृहिणी) Nikki Tamboli with her parents
भाई/बहनभाई - जतिन तंबोली (छोटा) Nikki Tamboli with her brother
पसंदीदा चीजें
अभिनेत्रीनयनतारा
सेंटकार्टियर
पये पदार्थकॉफी
लिपस्टिक ब्रांडमैक
फलसंतरा
भोजनपोंगल और डोसा
मिठाईलड्डू
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रहऑडी क्यू5 कार Nikki Tamboli with her Audi Q5 car

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *