जेपी नड्डा भारतीय राजनीतिक स्तर के महत्वपूर्ण नेता हैं और वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 11 दिसंबर 1991 को उन्होंने दिल्ली में “ऑल इंडिया जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप” में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी सास पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी हैं। वर्ष 1975 में भारत की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के शासन के खिलाफ जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किए गए “संपूर्ण क्रांति” आंदोलन में शामिल होने के बाद नड्डा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।
वर्ष 1983 में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र नेता थे। वर्ष 1987 में नड्डा ने “राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा” बनाकर तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्हें 45 दिनों की नजरबंदी का सामना करना पड़ा था। वर्ष 1989 में लोकसभा चुनाव के दौरान नड्डा को भाजपा की युवा शाखा का चुनाव प्रभारी बनाया गया।
वर्ष 1991 में, जब वह सिर्फ 31 वर्ष के थे, उन्हें भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्ष 2014 के आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा को “स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री” के रूप में नियुक्त किया।
नड्डा को 2019 के आम चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की सीटें हासिल करने की जिम्मेदारी दी गई थी, और मोदी के नेतृत्व में नड्डा ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 64 सीटें हासिल कीं। जून 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था, और 20 जनवरी 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में और तीन साल के लिए चुना गया।
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| पूरा नाम | जगत प्रकाश नड्डा [1] |
| व्यवसाय | भारतीय राजनेता |
| जाने जाते हैं | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5’ 5” |
| आँखों का रंग | काला |
| बालों का रंग | काला |
| राजनीति | |
| पार्टी/दल | भारतीय जनता पार्टी BJP Flag |
| राजनीतिक यात्रा | • वर्ष 1993 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और एक विधायक के रूप में चुनाव जीता। • वर्ष 1998 में वह एक बार फिर से बिलासपुर विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुने गए। • वर्ष 1991 में उन्हें "भारतीय जनता युवा मोर्चा" का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। • वर्ष 2007 में वह तीसरी बार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। • वर्ष 2007 में उन्हें केंद्रीय वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। • वर्ष 2012 में उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। • जून 2019 में उन्हें अमित शाह के तहत भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। • 20 जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 2 दिसंबर 1960 (शुक्रवार) |
| आयु (2021 के अनुसार) | 61 वर्ष |
| जन्म स्थान | पटना, बिहार, भारत |
| राशि | धनु (Sagittarius) |
| हस्ताक्षर | J. P. Nadda's signature |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | पटना, बिहार |
| स्कूल/विद्यालय | सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पटना, बिहार |
| कॉलेज/विश्यविद्यालय | पटना कॉलेज, बिहार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला |
| शैक्षिक योग्यता [2] | • पटना कॉलेज से कला में स्नातक • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून (एलएलबी) में स्नातक |
| धर्म | हिन्दू [3] |
| जाति | ब्राह्मण [4] |
| पता | ग्राम विजयपुर, डाकघर औहर, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश [5] |
| शौक/अभिरुचि | तैराकी करना |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| विवाह तिथि | 11 दिसंबर 1991 (बुधवार) |
| परिवार | |
| पत्नी | मल्लिका नड्डा JP Nadda with his wife |
| बच्चे | बेटा - 2 • हरीश चंद्र नड्डा • गिरीश चंद्र नड्डा J. P. Nadda with his wife and son |
| माता/पिता | पिता - डॉ नारायण लाल नड्डा (पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति) JP Nadda's father माता - कृष्णा नड्डा |
| धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
| कार संग्रह | • हुंडई i20 (2014 मॉडल) • टोयोटा इनोवा (2015 मॉडल) |
| धन/संपत्ति [6] | चल संपत्ति नकद: 30,000 रुपये बैंक जमा: 26.57 लाख रुपये आभूषण: 75,000 रुपये की सोने की अंगूठी अचल संपत्ति कृषि भूमि: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में 20 लाख रुपये की कीमत गैर-कृषि भूमि: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में 60 लाख रुपये की कीमत आवासीय भवन: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 50 लाख रुपये का पैतृक घर आवासीय भवन: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में 35 लाख रुपये का घर |
| वेतन (लगभग) | 1 लाख रुपये + अन्य भत्ते (राज्यसभा सदस्य के रूप में) |
| कुल संपत्ति | 3.49 करोड़ रुपये (2018 के अनुसार) [7] |
