छोड़कर सामग्री पर जाएँ

N. Biren Singh

एन. बीरेन सिंह एक भारतीय राजनेता हैं जिन्हें एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर और बीएसएफ सैनिक के अलावा, मणिपुर के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में भी पहचाना जाता है। उनका जन्म और पालन-पोषण मणिपुर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।

बचपन से ही बीरेन सिंह का खेल के प्रति काफी लगाव था और वह अपने स्कूल के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल मैच खेलते रहे थे। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मणिपुर विश्वविद्यालय, कांचीपुर से पूरी की।

बीरेन सिंह ने फुटबॉलर के रूप में करियर की शुरुआत की और घरेलू खेलों में अपनी टीम के लिए खेलते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती हुए। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने बीएसएफ से इस्तीफा दिया और पत्रकारिता की ओर रुख किया, और 2001 तक इस क्षेत्र में काम किया।

2002 में, उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपल्स पार्टी के साथ। बीरेन सिंह न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और अक्सर वह मणिपुर के मूल निवासियों के कल्याण के लिए काम करते हैं।

2004 के विधानसभा चुनावों से पहले, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। 2012 में, उन्हें मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने मंत्रिमंडल से निकाल दिया था।

बीरेन सिंह ने कांग्रेस सरकार में युवा मामलों और खेल मंत्री के रूप में कार्य करते हुए, 2016 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और 2017 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। साथ ही, उन्होंने हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से अपनी सीट बनाए रखी और भाजपा के गठबंधन सरकार में मणिपुर के 12वें मुख्यमंत्री बने।

2017 के विधानसभा चुनावों के बाद, उन्होंने मणिपुर में भाजपा विधायक दल के नेता बन गए और उन्हें भाजपा में चुनाव प्रबंधन समिति का राज्य प्रवक्ता और सह संयोजक नियुक्त किया गया था।

एन. बीरेन सिंह को उनके असाधारण कार्य के लिए वर्ष 2018 में “चैंपियंस ऑफ चेंज” से सम्मानित किया गया था। 2022 विधान सभा चुनाव में, उन्होंने हिंगांग सीट से चौथी बार अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मदीवार पी. शरतचंद्र सिंह को 18,271 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

एन. बीरेन सिंह ने लगातार दूसरी बार 21 मार्च 2022 को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष मायुम शारदा देवी सहित पार्टी के कई दिग्गज राजनेता शामिल हुए।

 

 

जीवन परिचय
पूरा नामनोंगथोम्बम बीरेन सिंह [1]
व्यवसायभारतीय राजनेता, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और पत्रकार
जाने जाते हैंमणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर
राजनीति
पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) BJP Flag
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 2002 में वह डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए। • वर्ष 2002 में हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से मणिपुर विधान सभा के लिए उन्हें एक उम्मीदवार के रूप में चुना गया। • वर्ष 2003 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। • वर्ष 2004 में वह सतर्कता राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त हुए और बाद में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, युवा मामले और खेल मंत्री बने। • उन्होंने 2007 और 2012 के मणिपुर विधानसभा चुनावों में अपनी विधानसभा सीट बरकरार रखी। • वर्ष 2012 में ओकराम इबोबी सिंह (मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री) ने उन्हें मंत्रिमंडल पद से बर्खास्त कर दिया था। • 17 अक्टूबर 2016 को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हुए। • 13 मार्च 2017 को उन्हें मणिपुर में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। • 15 मार्च 2017 को उन्होंने मणिपुर के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168 मी०- 1.68 फीट इन्च- 5’ 6”
भार/वजन (लगभग)65 कि० ग्रा०
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि1 जनवरी 1961 (रविवार)
आयु (2022 के अनुसार)62 वर्ष
जन्म स्थानइंफाल, मणिपुर, भारत
राशिमकर (Capricorn)
हस्ताक्षरN. Biren Singh's signature
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरहिंगांग, मणिपुर
कॉलेज/विश्वविद्यालयमणिपुर विश्वविद्यालय, कांचीपुर
शैक्षिक योग्यताबीए [2]
पतालुवंगसंगबम ममंग लेइकै, मन्त्रिपुखरी, हेंगांग, मणिपुर [3]
शौक/अभिरुचिफुटबॉल खेलना
विवाद26 फरवरी 2021 को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद उनके खिलाफ विवाद खड़ा हो गया। दरअसल उस तस्वीर में उनके स्वागत के लिए स्कूल के सारे बच्चे घुटने के बल सिर झुकाए बैठे उनका स्वागत करते हुए नजर आ रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने लिखा, 'मैं मणिपुरी लोगों की संस्कृति और परंपराएं देखकर गौरवान्वित हूं। क्या गजब का अनुशासन है।' लोगों ने इस तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा कि अगर आपको ऐसे रिवाज निभाते लोगों को देखना है तो आप आदरपूर्वक थाइलैंड चले जाएं और वहां के राजा बन जाएं। हर चीज की एक सीमा होती है। आप रेड कार्पेट पर चल रहे हैं और बच्चे आप से दूर गंदी जगह में घुटने के बल सिर झुकाए बैठे हैं। शर्मनाक! [4]
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह तिथि28 मई 2005 (शनिवार)
परिवार
पत्नीएन हियानु देवी N. Biren Singh with his wife
बच्चेबेटा - एन. अजय सिंह बेटी - ज्ञात नहीं
माता/पितापिता - एन खुंजाओ सिंह माता - नाम ज्ञात नहीं
पसंदीदा चीजें
राजनेतानरेंद्र मोदी
खेलफ़ुटबॉल
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
सैलरी/वेतन18,500 रुपए (प्रति माह)
कुल संपत्ति (लगभग)1.56 करोड़ रूपये (2017 के अनुसार) [5]

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *