छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Pragya Thakur

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भारतीय राजनेत्री हैं, जो एक हिन्दू कट्टरपंथी के नाते मशहूर हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के भिंड नामक आयुर्वेदिक चिकित्सक परिवार में हुआ था। उनके पिता, चंद्रपाल सिंह ठाकुर, एक आयुर्वेदिक चिकित्सक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्त्ता थे। उनके पिता ने कृषि विभाग में “प्रदर्शनकारी” के रूप में भी सरकार की सेवा की थी।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने पिता के पथ पर चलते हुए बहुत जल्दी ही अपने जीवन को आरएसएस के साथ जोड़ लिया और राजनीति में सक्रिय हो गईं। उन्होंने 2002 में ‘जय वन्दे मातरम् जन कल्याण समिति’ की स्थापना की और इसके अलावा ‘राष्ट्रीय जागरण मंच’ की भी स्थापना की। एक साक्षात्कार में उनके पिता ने बताया कि प्रज्ञा को फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

प्रज्ञा ठाकुर को उनके कॉलेज के दिनों में एक अच्छी वक्ता माना जाता था और उन्होंने “दुर्गा वाहिनी” (विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा) में भी सक्रियता दिखाई। प्रज्ञा ने अविवाहित रहने का फैसला किया और “संतों” के साथ जुड़कर गुजरात में अपना आश्रम स्थापित किया, जहां से वह पूरे देश में यात्रा करती हैं।

19 अप्रैल 2019 को, उन्होंने एक अबूधाबी यात्रा के दौरान विवाद खड़ा किया, जब उन्होंने 26/11 के नायक हेमंत करकरे की मृत्यु को अपने “श्राप” के कारण बताया। इस मामले में उनकी बयानों ने विवादों का सिर पर उठाया और इससे 26/11 हमलों में हेमंत करकरे की मौत के संदर्भ में विवाद उत्पन्न हुआ।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 17 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं और वर्ष 2019 में उन्हें प्रयागराज कुम्भ मेला के अवसर पर ‘भारत भक्ति अखाड़े’ का आचार्य महामण्डलेश्वर घोषित किया गया। इसके बाद से ही उन्हें ‘महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी’ के नाम से भी जाना जाता है।

 

 

Pragya Singh Thakur
जीवन परिचय पूरा नाम साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर [1] उपनाम दीदी [2] व्यवसाय राजनेता और भिखारन [3] जानी जाती हैं एक हिंदू कट्टरपंथी होने के नाते राजनीति करियर पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी BJP logo राजनीतिक यात्रा • अपने कॉलेज के दिनों में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सक्रिय सदस्य थीं और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गईं। • 2019 के आम चुनावों में वह एक सांसद के रूप में चुनी गईं और उन्होंने मध्य प्रदेश के भोपाल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ जीत हासिल की। शारीरिक संरचना लम्बाई (लगभग) से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5' 5" आँखों का रंग काला बालों का रंग काला व्यक्तिगत जीवन जन्मतिथि 2 फरवरी 1970 (सोमवार) आयु (2021 के अनुसार) 51 वर्ष जन्मस्थान दतिया मध्य प्रदेश भारत राशि कुंभ (Aquarius) हस्ताक्षर Pragya Thakur's signature राष्ट्रीयता भारतीय गृहनगर भिंड मध्य प्रदेश कॉलेज/विश्वविद्यालय • लहर डिग्री कॉलेज बीजपुरा मध्य प्रदेश • गर्ल्स फिजिकल कॉलेज पेंड्रा बिलासपुर छत्तीसगढ़ • वी.एन.एस. कॉलेज भोपाल मध्य प्रदेश शैक्षिक योग्यता • बीए • एमए • सी.पी.एड. • बी.पी.एड. [4] धर्म हिन्दू [5] पता स्थायी पता - बी 29-74 बंगला भोपाल-462003 मध्य प्रदेश वर्तमान पता - 1 तालकटोरा लेन नई दिल्ली-110001 [6] जाति ठाकुर [7] शौक/अभिरुचि कबड्डी खेलना बैडमिंटन खेलना टेबल टेनिस खेलना विवाद • 29 सितंबर 2008 को गुजरात और महाराष्ट्र मस्जिद बम धमाके में 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने का जिम्मेदार ठहराते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 9 साल तक पुलिस के गिरफ्त में रखा गया था। हालांकि 2017 में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई और सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। [8] • बीजेपी विधायक सुनील जोशी ने उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। दिसंबर 2007 में सुनील जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें सात अन्य लोगों के साथ हत्या का जिम्मेदार ठहराया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि 2017 में उन्हें इस आरोप से मुक्त कर दिया गया। [9] • वह अपने विवादित और भड़काऊ भाषणों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वर्ष 2018 में गुजरात में एक भाषण के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को 'इटली वाली बाई' के रूप में सम्बोधित किया था जिसके चलते उनकी काफी आलोचना हुई थी। • 2019 के आम चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें 72 घंटे के लिए प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया था। क्योंकि वह धार्मिक आधार पर वोट मांग रही थी। उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस पर भी टिप्पणी की और कहा- "हमने देश से एक धब्बा हटा दिया। हम ढांचे को गिराने गए और मुझे बहुत गर्व है कि भगवान ने मुझे ऐसा करने का मौका दिया। हम उस स्थान पर राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करेंगे। [10] • मई 2019 में उन्होंने नाथूराम गोडसे (महात्मा गांधी के हत्यारे) को देशभक्त करार दिया था। उनके इस टिप्पणी के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। [11] • जुलाई 2019 में प्रज्ञा ठाकुर ने मध्य प्रदेश के सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- "हम आपकी नालियों को साफ करने के लिए नहीं चुने गए हैं ठीक है? हम आपके शौचालय को साफ करने के लिए नहीं चुने गए हैं कृपया समझें। जिस काम के लिए मुझे चुना गया है मैं ईमानदारी से करूंगी यह पहले भी कह चुकी हूँ और फिर कह रही हूँ। इस टिप्पणी को लेकर पार्टी ने उनकी जमकर निंदा की। [12] • अगस्त 2019 में उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि विपक्ष भाजपा नेताओं को नुकसान पहुंचाने के लिए "मारक शक्ति" का इस्तेमाल कर रहा है। उनका बयान एक महीने के भीतर अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे प्रमुख राजनेताओं के निधन के बाद आया। [13] • 2019 में शीतकालीन सत्र के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को संसद में देशभक्त बताने के एक दिन बाद उन्हें रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया गया था। पहली बार सांसद बनीं प्रज्ञा ठाकुर ने 27 नवंबर 2019 को विशेष सुरक्षा समूह (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान गोडसे की टिप्पणी की थी। [14] प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां वैवाहिक स्थिति अविवाहित परिवार पति लागू नहीं माता/पिता पिता - चंद्रपाल सिंह (आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर) Sadhvi Pragya Singh Thakur's father माता - सरला देवी Pragya Singh Thakur with her mother भाई पुष्यमित्र बहन • उपमा सिंह • प्रतिभा झा धन/संपत्ति संबंधित विवरण सम्पत्ति • नकद: 90000 हजार रुपये चल संपत्ति • बैंक जमा: 99.824 लाख रुपये • आभूषण: 1.12 लाख रुपये का सोना; 1.42 लाख रुपये की चांदी (2019 के अनुसार) [15] वेतन/सैलरी 1 लाख रुपये + अन्य भत्ते प्रति माह (एक सांसद के रूप में) [16] कुल सम्पत्ति 4.44 लाख रुपये (2019 के अनुसार) [17]
Sadhvi Pragya Singh Thakur
प्रज्ञा ठाकुर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक भारतीय राजनेत्री हैं जो एक हिन्दू कट्टरपंथी होने के नाते जानी जाती हैं।
उनका पालन-पोषण मध्य प्रदेश के भिंड नामक एक आयुर्वेदिक चिकित्सक परिवार में हुआ था। उनके पिता चंद्रपाल सिंह ठाकुर एक आयुर्वेदिक चिकित्सक थे और साथ ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्त्ता भी थे। एक आयुर्वेदिक चिकित्सक होने के अलावा उनके पिता ने कृषि विभाग में एक “प्रदर्शनकारी” के रूप में भी सरकार की सेवा की थी।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने पिता के नक्से कदम पर चलते हुए काफी कम उम्र में आरएसएस को ज्वाइन किया था और जल्द ही राज्य की राजनीति में सक्रिय हो गईं।
वर्ष 2002 में उन्होंने ‘जय वन्दे मातरम् जन कल्याण समिति’ का गठन किया। इसके आलावा उन्होंने ‘राष्ट्रीय जागरण मंच’ का भी गठन किया है।
एक साक्षात्कार में उनके पिता बताते हैं की प्रज्ञा को फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। [18]
प्रज्ञा ठाकुर को उनके  कॉलेज के दिनों में एक अच्छी वक्ता माना जाता था। उन्होंने “दुर्गा वाहिनी” (विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा) में भी काम किया है।
प्रज्ञा ने अविवाहित रहने का फैसला किया और “संतों” के करीब हो गई। उन्होंने गुजरात में अपना आश्रम बनाया और प्रज्ञा वहां से पूरे देश की यात्रा करती हैं।
यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान उन पर मालेगांव में बम हमले की साजिश रचने का आरोप लगा और उन्हें 9 साल के लिए जेल भी जाना पड़ा था। उनके अनुसार उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा पीटा गया और बहुत प्रताड़ित किया गया था इस आरोप पर उन्होंने कहा- मैं चिदंबरम के ‘भगवा आतंकवाद’ के हौसले का शिकार हूं।” [19]
19 अप्रैल 2019 को उन्होंने यह कहकर एक और विवाद खड़ा कर दिया कि 26/11 के नायक हेमंत करकरे की मृत्यु हो गई क्योंकि उन्हें मैंने “श्राप” दिया था। जब उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में हेमंत ने गिरफ्तार किया तो प्रज्ञा के अनुसार हेमंत के पास उन्हें गिरफ्तार करने का कोई ठोस आधार नहीं था और हेमंत ने उन्हें जबरन गिरफ्तार रखा और इसी बात पर प्रज्ञा ने हेमंत को श्राप दिया था। जिसके चलते 26/11 हमलों में हेमंत करकरे मारे गए।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 17 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया।
22 दिसंबर 2019 को वह तब सुर्खियों में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमे एक यात्री यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि एक सांसद होने के नाते उन्होंने अन्य यात्रियों को परेशान किया। कथित तौर पर प्रज्ञा ठाकुर की वजह से स्पाइस जेट के एक विमान ने 45 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कबड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद विपक्ष के नेताओं ने उनकी काफी आलोचना की।
वर्ष 2019 में उन्हें प्रयागराज कुम्भ मेला के अवसर पर ‘भारत भक्ति अखाड़े’ का आचार्य महामण्डलेश्वर घोषित किया गया था। जिसके बाद से ही उन्हें ‘महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी’ के नाम से भी जाना जाता है।
Shivraj Singh Chouhan Biography in Hindi | शिवराज सिंह चौहान जीवन परिचय Shivraj Singh Chouhan Biography in Hindi | शिवराज सिंह चौहान जीवन परिचय Narendra Modi Biography in Hindi | नरेंद्र मोदी जीवन परिचय Narendra Modi Biography in Hindi | नरेंद्र मोदी जीवन परिचय Priyanka Gandhi Biography in Hindi | प्रियंका गाँधी जीवन परिचय Priyanka Gandhi Biography in Hindi | प्रियंका गाँधी जीवन परिचय Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय Amit Shah Biography in Hindi | अमित शाह जीवन परिचय Amit Shah Biography in Hindi | अमित शाह जीवन परिचय Mamata Banerjee Biography in Hindi | ममता बनर्जी जीवन परिचय Mamata Banerjee Biography in Hindi | ममता बनर्जी जीवन परिचय Rani Lakshmibai Biography in Hindi | रानी लक्ष्मीबाई जीवन परिचय Rani Lakshmibai Biography in Hindi | रानी लक्ष्मीबाई जीवन परिचय Jhalkari Bai Biography in Hindi | झलकारी बाई जीवन परिचय Jhalkari Bai Biography in Hindi | झलकारी बाई जीवन परिचय Arun Jaitley Biography in Hindi | अरुण जेटली जीवन परिचय Arun Jaitley Biography in Hindi | अरुण जेटली जीवन परिचय
सन्दर्भ सन्दर्भ ↑ 1 Instagram ↑ 2 News18 ↑ 3 The Hindu ↑ 4 ↑ 6 Lok Sabha ↑ 5 Facebook ↑ 7 The Times Of India ↑ 8 India Today ↑ 9 The Times Of India ↑ 10 The News Minute ↑ 11 Hindustan Times ↑ 12 NDTV ↑ 13 India Today ↑ 14 NDTV ↑ 15 ↑ 17 MyNeta ↑ 16 Wikipedia ↑ 18 Rediff ↑ 19 The Economic Times

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *