छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Rishikaa Singh Chandel

रिषिका सिंह चंदेल एक प्रमुख भारतीय अभिनेत्री हैं जो टेलीविजन सीरियल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं। उनका जन्म बिहार के छपरा में स्थित सारण नामक एक छोटे से गांव में हुआ था।

रिषिका ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही अपने दोस्तों के सुझाव पर बिहार के छपरा में आयोजित होने वाले “ब्यूटी ऑफ बिहार” प्रतियोगिता में भाग लिया और उसमें विजेता बनीं। इस प्रतियोगिता की जीत के बाद, उन्हें दूरदर्शन चैनल से कई प्रस्ताव आए और उन्होंने दूरदर्शन के कई शो में अभिनय किया।

कुछ सालों तक बिहार के Zee Purvaiya चैनल पर काम करने के बाद, ऋषिका सिंह ने 2017 में मुंबई का सफर तय किया। 2017 में उन्होंने Doordarshan TV चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “कलेक्टर बहू” में साक्षी के रूप में अपना पहला कदम रखा।

ऋषिका ने “कलेक्टर बहू” के बाद एक के बाद एक प्रसिद्ध टीवी सीरियलों में काम किया है, जैसे कि “दुलारी (2017)”, “गोतिया”, “सीआईडी (2017)”, “सावधान इंडिया (2018)”, “बस एक चाँद मेरा भी (2018)”, “क्राइम पेट्रोल (2018)”, “भाभी जी घर पर हैं (2018)”, “विद्या (2019)”, और “नई सोच (2019)”।

रिषिका सिंह चंदेल ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी आइडल माना है। 2020 में, उन्होंने दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “नई सोच” में ‘दामिनी’ का मुख्य किरदार निभाया। यह धारावाहिक शो किसानों के लिए सरकारी योजनाओं पर आधारित है।

उसके अलावा, 2019 के कलर्स टीवी शो “विद्या” में नेगेटिव रोल में भी उन्हें देखा गया। 2020 में, एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक शो “जय संतोषी माँ” में ऋषिका सिंह चंदेल ‘माता सीता’ के रूप में प्रमुख भूमिका में नजर आईं। उनके द्वारा निभाए गए किरदार ने लोगों को बहुत प्रभावित किया।

 

जीवन परिचय
व्यवसायअभिनेत्री और YouTuber
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170 मी०- 1.70 फीट इन्च- 5’ 7”
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
करियर
डेब्यू• हिंदी टीवी सीरियल: "कलेक्टर बहू” (2017) में साक्षी की भूमिका Rishikaa Singh Chandel's Debut Hindi TV Serial "Collector Bahu" (2017)
पुरस्कार• बिहार के पटना में आधी आबादी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल को आधी आबादी नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। Rishikaa Singh Chandel with the "AADHI AABADI NARI RATNA AWARD" (2021) • वर्ष 2021 में बिहार के छपरा में आयोजित होने वाले युवा सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की तरफ से ऋषिका सिंह चंदेल को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से नवाजा गया। Rishikaa Singh Chandel with the "Rashtriya Prernadoot Award" (2021)
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि1 सितंबर 1995 (शुक्रवार)
आयु (2020 के अनुसार)25 वर्ष
जन्मस्थानसारण, छपरा, बिहार, भारत
राशिकन्या (Virgo)
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरसारण, छपरा, बिहार, भारत
स्कूल/विद्यालयS.D.S. Public School, Bihar
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयNalanda Open University, Bihar
शैक्षिक योग्यता• बीएड (Bachelor of Education) [1] • Nalanda Open University, Bihar से Master of Journalism & Mass Communication
धर्महिन्दू [2]
शौक/अभिरुचियात्रा करना और नृत्य करना
टैटूउन्होंने अपने दाहिने हाथ पर अपना नाम "ऋषिका" लिखवाया है। Rishikaa Singh Chandel's Tattoo
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
बॉयफ्रेंडज्ञात नहीं
परिवार
माता-पितापिता - यशवंत सिंह (बिजनेसमैन) माता - अर्चना सिंह (गृहिणी) Rishika Singh Chandel with her Parents
पसंदीदा चीजें
बॉलीवुड अभिनेताइरफान खान
बॉलीवुड अभिनेत्रीप्रियंका चोपड़ा
भोजपुरी फिल्मनदिया के पार (1982) और गंगा (2006)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *