यामिनी सिंह, एक उदार भारतीय अभिनेत्री, जिन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में अपने प्रतिभा के लिए जाना जाता है। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लंबी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है, इससे उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में भोजपुरी फिल्म उद्योग में प्रवेश के लिए कई मुश्किलें झेलीं।
यामिनी सिंह को बचपन से ही अभिनय और नृत्य में दिलचस्पी थी, जिसके कारण उन्होंने स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लिया करती थी।
उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत 2019 की भोजपुरी फिल्म “पत्थर के सनम” में माधुरी के किरदार से की, जिसके बाद उन्हें 2019 की भोजपुरी फिल्म “Lallu Ki Laila” में भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ Kajal की भूमिका में देखा गया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा।
यामिनी को उनकी लंबाई के कारण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ‘लेडी अमिताभ’ कहा जाता है। उन्होंने अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू को अपना बेस्ट फ्रेंड माना है और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को अपना फेवरेट एक्टर बताया है।
उन्हें 2019 की कई हिट भोजपुरी फिल्मों में देखा गया, जैसे कि “छलिया”, “प्रेम गीत”, और “प्यार तो होना ही था”। इन फिल्मों से पॉपुलरिटी प्राप्त करने के बाद उन्हें 2021 की भोजपुरी फिल्म “सरफरोश” और “विजेता” के लिए कास्ट किया गया।
फिल्मों के अलावा, यामिनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और रोज़ अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर विभिन्न तस्वीरें साझा करती हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों की कड़ी में शामिल हो चुकी है, जैसे कि आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, मोनालिसा सिंह, और अंजना सिंह।
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| उपनाम | शायरा |
| व्यवसाय | अभिनेत्री, मॉडल, और फैशन डिजाइनर |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 180 मी०- 1.80 फीट इन्च- 5’ 11” |
| आँखों का रंग | काला |
| बालों का रंग | काला |
| करियर | |
| डेब्यू | भोजपुरी फिल्म : "पत्थर के सनम" (2019) में माधुरी की भूमिका Yamini Singh's Debut Bhojpuri film "Patthar Ke Sanam" 2019 |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 17 मई 1996 (शुक्रवार) |
| आयु (2020 के अनुसार) | 24 वर्ष |
| जन्मस्थान | पुणे, महाराष्ट्र, भारत Yamini Singh's Birthplace photo |
| राशि | वृषभ (Taurus) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
| स्कूल/विद्यालय | उन्होंने ने अपनी स्कूली पढ़ाई लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। |
| कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्याल | डॉ. डी वाई पाटिल स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पुणे, महाराष्ट्र |
| शैक्षिक योग्यता | कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री |
| धर्म | हिन्दू [1] |
| शौक/अभिरुचि | अभिनय करना, नृत्य करना, और यात्रा करना |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| बॉयफ्रेंड | ज्ञात नहीं |
| परिवार | |
| माता/पिता | पिता - नाम ज्ञात नहीं Yamini Singh with her Father माता - सुनीता सिंह (गृहिणी) Yamini Singh with her Mother- Sunita Singh (Homemaker) |
| भाई | भाई - (2) • प्रशांत सिंह (बिजनेसमैन) • चंद्रेश सिंह Yamini Singh with her Two Brothers- Prashant Singh (Businessman) and Chandresh Singh |
| पसंदीदा चीजें | |
| बॉलीवुड अभिनेता | शाहरुख खान |
| बॉलीवुड अभिनेत्री | दीपिका पादुकोण |
| भोजपुरी अभिनेता | दिनेश लाल यादव और पवन सिंह |
| भोजपुरीअभिनेत्री | कल्पना शाह |