छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ब्रूस ली

ब्रूस ली Bruce lee 20 वी सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल आर्टिस्ट थे | उनके कारनामु की वहज से आज वी उन्हें याद किया जाता है | ब्रूस ली की याद में बहुत सारे स्टेचू भी बनाये गए है जिनमे से मुख स्टेचू होन्ग कोंग में है | ब्रूस ली एक अभिनेता ,मार्शल कलाकार ,फिलॉस्फर दार्शनिक, फिल्म निर्देशक, पठकथा लेखक, विंग चुन के अभ्यासकर्ता थे | ब्रूस ली ने अपना एक अलग स्टायल जीत कुन डु का निर्माण भी खुद ही किया, जो आगे जा कर बहूत मशहूर हुआ | ब्रूस ली बहुत ही फुर्तीले थे उनके कारनामे लोगो को चुकाने वाले होते थे |

ब्रूस ली वो करते थे जो एक आम इंसान के लिए करना बहुत ही मुश्किल है | जैसे उनके 2 उंगलियो से पुश अप, हाथ के अंगूठे से पुश अप ओर उनके बिजली की रफ़्तार से पंच ओर किक करना | ब्रूस ली ने ही चीनी मार्शल आर्ट को दुनिया में अलग पहचान दलाई | ब्रूस ली एक अेसे मार्शल कलाकार थे जो अपने पुरे जीवन में एक भी लड़ाई नहीं हारे थे | जो तो पूरी दुनिया ब्रूस की प्रसंसक थी, पर ब्रूस जिसके प्रसंसक थे वो भारत के पहलवान गामा थे, इस के इलावा ब्रूस ली अमेरिका के प्रशिद्ध बॉक्सर मोहम्मद अली के भी बहुत बड़े प्रसंसक थे | ब्रूस ली ने केवल 32 बर्ष की आयु तक नहीं अपना जीवन व्यतीत किया परन्तु उन्होने अपनी कावहलियत ओर हुनर से इतनी कम आयु में ही वो मुकाम हासिल किया जो हर किसी के लिए संवंभ नहीं होता |

प्रारंभिक जीवन { Early life }

ब्रूस ली का जन्म 20 नवंबर 1940 को चाइनाटाउन ,सेन फ्रांसिस्को, केलिफोर्निया, U.S. में हुआ था | ब्रूस ली का जन्म चाइनाटॉन के एक हॉस्पिटल जैक्सन स्ट्रीट हॉस्पिटल { Jackson street hospital } में हुआ था ओर ब्रूस ली को ब्रूस नाम हॉस्पिटल की एक नर्स दोवारा दिया गया था | परन्तु प्रारंभिक जीवन में उनके इस नाम का उपयोग नहीं किया गया |

ब्रूस ली के पिता ली होई छुँए { lee hoi chuen } और माता ग्रेस हो { Grace ho } थी | ब्रूस ली के पिता चीनी और माता जर्मन बंश से सबन्ध रखती थी |ब्रूस ली जब तीन महीने के थे तब उनके माता पिता होन्ग कोंग लोट आये ओर वही पर रहने लगे | ब्रूस ली के पिता एक ओपेरा सिंगर और एक्टर थे | पिता के फिल्मी बैकग्राउंड से होने की वजा से ही ब्रूस ली को केवल तीन महीने की आयु में ही गोल्डन गेट गर्ल {Golden Gate Girl } नामक मूवी में एक बच्ची का रोल मिल गया था ओर 16 बर्ष की आयु तक उन्होने 20 फिल्मु में काम किया |

ब्रूस ली के पहले गुरु उनके पिता ही थे जिन्होने मार्शल आर्ट का बुनियादी ज्ञान ब्रूस ली को दिया | जब उनके शहर में कुछ गुंडे आकर बस गए थे तू ब्रूस ली उनसे लड़ने के लिए ओर अपने परिवार की रक्षा के लिए मास्टर यिप { Yip Man } से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया | यिप मन ने ब्रूस ली को विंग चुन नाम के मार्शल आर्ट का हुनर सिखाया | जब ब्रूस ली ने मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था तब उनकी आयु मात्र 16 बर्ष थी |

शिक्षा ओर परिवार { Education and Family }

ब्रूस ली के परिवार में उनके माता { GRACE HO } OR पिता { LEE HOI CHUEN } के इलावा चार भाई – बहन थे | जिसमे से दो भाई रोबर्ट ली { Robert Lee }, पीटर ली { Peter lee } ओर दो बहने अगनेस ली { Agnes Lee }, ओर फोव्ही ली { Phoebe Lee } थी | ब्रूस ली एक अच्छे घराने से संबंध रखते थे, इसके बावजूद भी वो स्ट्रीट फाइट्स में शामिल रहते थे

ब्रूस ली ने अपनी शुरू की पड़ाई अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित स्कूल से की थी | उसके बाद ब्रूस ली ने 12 बर्ष की आयु में ला सल्ले कॉलेज में प्रवेश किया | ब्रूस ली पड़ने में ज्यादा अच्छे नहीं थे | जिस वजा से उनका पड़ाई में खराब प्रदर्शन था, इस वजा से उन्हें ला सल्ले कॉलेज से निकाल दिया गया | वहा से निकालने के बाद ब्रूस ली ने सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर कॉलेज में प्रवेश किया | ब्रूस ली ने अपनी पड़ाई के दौरान चा-चा डांस कॉम्पिटिशन ओर मुक्केबाज़ी में भी ख़िताब जीते |

ब्रूस ली अपनी आगे की पड़ाई के लिए 1960 में यूनिवर्सिटी ऑफ वासिंग्टन में दाखिला लिया | वहा वो अपने पड़ाई के खर्चे को निकालने के लिए स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट सिखाया करते थे | जिनमे से उनकी एक स्टूडेंट लिंडा भी थी | जिनसे आगे चल कर ब्रूस ली ने शादी की ओर उनके दो बच्चे बेटा { Son } ब्रैंडन ली {Brandon lee }, ओर बेटी {Daughter } शेनन ली { Shannon lee } हुए |

ब्रूस ली का करियर { Bruce Lee Career }

वैसे तू बहुत छोटी आयु में ही ब्रूस ली ने अभिनय की शुरुआत कर दी थी, परंतु अगर उनके निजी करियर की बात की जाये जहा से उन्हों ने सफलता की सीढ़ी चढ़नी आरम्भ की तो वो उनके दोवारा खोला जाने वाला उनका अपना एक मार्शल आर्ट स्कूल था, जिसका नाम “ली जून फेन गुंग फु इंस्टिट्यूट” था | जो के बहुत मशहूर हुआ |

उसके बाद उन्होने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक ओर मार्शल आर्ट स्कूल खोला, जिसका नाम “जून फेन मार्शल आर्ट स्टूडियो था |

अगर फिल्मी करियर के रूप में बात की जाए तो सबसे पहले उन्होंने एक टी.वि. सीरीज “द ग्रीन होर्नेट” में कार्य किया, जिसमे उन्होने अपने मार्शल आर्ट स्टाइल जीत कुन डू का प्रदर्शन किया | लोग उनके स्टाइल को पसंद करने लगे ओर उनकी लोकप्रियता बहुत बढ गई | उसके बाद ब्रूस ली ने अपने जीवन में पीछे पलट कर कभी नहीं देखा |

टी. वि. सीरीज के बाद उन्होने बहुत सारी ब्लॉक बस्टर फिल्मे भी दी जिन्होने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए | जिनमे से उनकी कुछ मुख्य फिल्मे है, “बिग बॉस , फिस्ट ऑफ़ फ्यूरी, एंटर द ड्रैगन ओर गेम ऑफ़ डेथ | ब्रूस ली को उनके मार्शल आर्ट स्टाइल की वजा से पूरी दुनिया में लोग उन्हें जानते थे |

ब्रूस ली की मृत्यु { Bruce lee Death }

ब्रूस ली की मृत्यु मात्र 32 बर्ष की आयु में 20 जुलाई 1973 को होइ थी | ब्रूस ली ने इतनी कम आयु में बहुत वढा मुकाम हासिल किया था | उनकी मृत्यु के बारे में कई अफवाहे है | आज भी ब्रूस ली की मौत एक मिस्ट्री है | कई लोगो का कहना हैं के वो अपने आप को मार्शल आर्ट की दुनिआ का सबसे बढ़ा बेताज बादशाह बनाना चाह्ते थे, जिसके लिए वो बहुत सारी पेनकिलर ओर ड्रग्स का इस्तेमाल करते थे |

लोगो का कहना है के ज्यादा ड्रग्स लेने की वजा से उनकी मौत हो गई | पर दोसरा तर्क जे भी है के ब्रूस ली ने सर्जरी से अपनी पसीना बहाने वाली ग्रंथि को निकलवा दिया था | जिससे पसीना बाहर न आने की वजा से उनके दिमाग में सूजन आ गई थी ओर दिमाग की नाड़ी फटने से उनकी मृत्यु हो गई | जब ब्रूस ली की मृत्यु हुई तब वो अपने सिर में दर्द की शिकायत कर रहे थे | जिससे आराम के लिए उन्होने एक पेनकिलर ली ओर सो गए ओर उनकी नींद में ही मृत्यु हो गई |

ब्रूस ली की मृत्यु ने सबको चौका कर रख दिया | लोग उन्हें आज भी बढ़े सामान ओर आदर से याद करते है | ब्रूस ली एक बहुत ही महान इंसान थे |

ब्रूस ली के अनमोल वचन { Bruce lee thoughts }

  • बात जे है के बहता हुआ पानी कभी नहीं सड़ता, इसलिए बस बहते रहो |
  • में उस आदमी से नहीं डरता जिसने 10,000 किक्स की प्रैक्टिस एक वार की हो, बल्कि में उस आदमी से डरता हो जिसने एक किक की प्रैक्टिस 10,000 वार की है |
  • अगर आप अपनीं जिंदगी से प्यार करते है तो वक्त मत बर्बाद करे, क्योकि वो वक्त ही है जिससे जिंदगी बनी होती है |
  • में इस दुनिआ में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नहीं हूँ ओर आप इस दुनिआ में मेरी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नहीं है |
  • ज्ञान आपको शक्ति देगा, लेकिन चरित्र सम्मान देगा |
  • चीजों को ऐसे ले जैसी वो है, जब घूँसा मारना हो तब घूँसा मारे, जब लात मारनी हु तब लात मारे |
  • जैसा आप सोचते है, वैसा आप बन जायेगे |
  • हालत भाड़ में जाये मैं अवसरों का निर्माण करता हूँ |
  • जे रोज का बढ़ना नहीं बल्कि रोज का घटना है, जो बेकार है उसे हटा दो |
  • एक आसान जीवन जीने के लिए प्रार्थना मत करो, ऐसी शक्ति के लिए प्रार्थना करो जिससे एक कठिन जीवन जी सको |
  • कल की तैयारी आज का मुश्किल काम है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *