कुमार गौरव का जन्म लखनऊ में हुआ था, जो एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजेंद्र कुमार और शुक्ला कुमार (राजेंद्र कुमार की पत्नी) के घर में हुआ था।
उन्हें बचपन से ही अभिनय और यात्रा करने का जुनून रहा है। वर्ष 1981 में, उन्होंने फिल्म “लव स्टोरी” के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। वह अपनी शुरुआती फिल्मों के कारण पूरे देश की दिल की धड़कन बन गए थे।
वर्ष 1984 में, उन्होंने स्वर्गीय अभिनेता सुनील दत्त की बेटी और संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की। 80 के दशक के मध्य में, उनका अभिनय करियर बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर सका, जिसके चलते उनकी एक बाद एक फिल्म फ्लॉप होती रहीं।
वर्ष 1993 में, उनके पिता राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव के करियर को पुनर्जीवित करने के लिए माधुरी दीक्षित के साथ एक फिल्म “फूल” बनाई। लेकिन दुर्भाग्यवश वह फिल्म भी फ्लॉप रही।
अपनी फिल्म “फूल” की विफलता के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया। वर्ष 1999 में, उन्होंने कुछ टेलीविजन श्रृंखलाओं में भी कार्य किया।
उसी वर्ष उनके पिता राजेंद्र कुमार का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वर्ष 2002 में आई फिल्म “कांटे” में उनकी भूमिका को काफी सराहया गया। वर्ष 2004 में, उन्होंने अमेरिकी फिल्म “Guiana 1838” में अभिनय किया।
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| वास्तविक नाम | मनोज तुली |
| उपनाम | बंटी |
| व्यवसाय | अभिनेता |
| लोकप्रियता | फिल्म - लव स्टोरी (1981) |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 175 मी०- 1.75 फीट इन्च- 5’ 9” |
| वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | काला |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 11 जुलाई 1960 |
| आयु (2017 के अनुसार) | 57 वर्ष |
| जन्मस्थान | लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत |
| राशि | कर्क |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत |
| स्कूल/विद्यालय | बिशप कॉटन स्कूल, शिमला |
| महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | ज्ञात नहीं |
| शैक्षिक योग्यता | दसवीं पास |
| डेब्यू | फिल्म (अभिनेता) - लव स्टोरी (1981) फिल्म लव स्टोरी (1981) |
| धर्म | हिन्दू |
| जाति | खत्री |
| राजनीतिक संबंध | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी चिन्ह |
| पता | इंपीरियल हाइट्स, नर्गिस दत्त रोड, पाली हिल, मुंबई, महाराष्ट्र |
| शौक/अभिरुचि | यात्रा करना |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य मामलें | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| विवाह तिथि | वर्ष 1984 |
| परिवार | |
| पत्नी | नम्रता दत्त (गृहणी) कुमार गौरव अपनी पत्नी के साथ |
| बच्चे | बेटा - कोई नहीं बेटी - साची और सिया साची और सिया |
| माता-पिता | पिता - राजेंद्र कुमार (अभिनेता) कुमार गौरव अपने पिता के साथ माता - शुक्ला कुमार |
| भाई-बहन | भाई - कोई नहीं बहन - डिंपल और काजल |
| पसंदीदा चीजें | |
| पसंदीदा विषय | भूगोल |
| पसंदीदा विदेशी गंतव्य | मालदीव |
| धन संबंधित विवरण | |
| आय (लगभग) | ₹6 करोड़ |
| कुल संपत्ति (लगभग) | ₹68 करोड़ |
