छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Pooja Shukla

पूजा शुक्ला, एक प्रमुख भारतीय राजनेत्री और सामाजिक कार्यकर्त्ता, 2 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के संगठन में शामिल हुईं। पूजा शुक्ला का जन्म लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता राकेश शुक्ला एक प्रॉपर्टी डीलर हैं और माँ एक गृहणी हैं।

वर्ष 2017 में, पूजा ने एम. ए. में प्रवेश के दौरान छूट ना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रतिष्ठान में काला झंडा दिखाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके साथी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और एक माह के लिए जेल भेजा। जेल से रिहा होने के बाद, पूजा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलकर समाजवादी छात्र संघ का हिस्सा बन लिया।

25 जुलाई 2017 को, उन्होंने सामाजिक कार्यों को समर्थन देने के लिए “पूजा शुक्ला” नामक एक यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसका उद्देश्य समाज में चल रही बुराइयों को दूर करना है।

वर्ष 2018 में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित तौर पर काला झंडा दिखाने पर उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए प्रवेश से वंचित कर दिया गया था, यह कहते हुए कि चीफ मिनिस्टर को काला झंडा दिखाने का यही नतीजा है।

पूजा शुक्ला को समाजवादी पार्टी की फायर ब्रांड युवा अध्यक्ष कहा जाता है। उन्होंने वर्ष 2020 में लखनऊ के घंटाघर पर चले CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और इसके बाद उन्हें लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूजा अक्सर सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करती हैं।

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने से पहले ही, वह लखनऊ उत्तर में सक्रिय रूप से पार्टी का प्रचार कर रही थी। पूजा शुक्ला ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि वह एक राजनेत्री के रूप में युवाओं, बेरोजगारों और छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि युवाओं और खासकर छात्रों को शिक्षा के नाम पर राजनीति से दूर रखा जाता है, इसे बदलना होगा। राजनीति रूप से जागरूक छात्र ही एक अच्छा नेता चुन सकते हैं। इस तरह युवा देश की राजनीति को बदल सकते हैं और इसे वापस विकास की ओर ला सकते हैं।”

 

 

Pooja Shukla
व्यवसायभारतीय राजनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता, और छात्रसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जानी जाती हैंवर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के नाते
राजनीति करियर
पार्टी/दलसमाजवादी पार्टी (सपा) (जनवरी 2022) Samajwadi Party Flag
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5' 5"
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथिवर्ष 1993
आयु (2021 के अनुसार)28 वर्ष [1]
जन्मस्थानलखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरलखनऊ
कॉलेज/विश्विवद्यालयलखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ [2]
शैक्षिक योग्यतास्नातक [3]
धर्महिन्दू [4]
विवाद• वर्ष 2017 में पूजा शुक्ला ने एम. ए में प्रवेश के दौरान छूट न मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को लखनऊ विश्वविद्यालय जाते समय काला झंडा दिखाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर एक महीने के लिए उन्हें और उनके कुछ छात्रों को जेल भेज दिया गया था। • उन्होंने वर्ष 2020 में लखनऊ के घंटाघर पर चले CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया किया था। जिसके बाद उन्हें लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। [5]
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
परिवार
पतिलागू नहीं
माता/पितापिता - राकेश शुक्ला (प्रॉपर्टी डीलर) माता - नाम ज्ञात नहीं (गृहणी)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *