छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Rithvik Dhanjani

ऋत्विक धनजानी का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन उनका अधिकांश बचपन दुबई में बिताया गया था। कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय में रूचि लेना शुरू किया। उन्होंने कुछ वर्षों तक दुबई में एक थिएटर कलाकार के रूप में भी काम किया।

दुबई से मुंबई आने पर उन्होंने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपना पहला कदम रखा। उसके बाद, वह अभिनय सीखने के लिए मुंबई स्थित ‘किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान’ में शामिल हुए। उन्हें अपने पहले वाणिज्यिक टीवी विज्ञापन के लिए ₹5000 का भुगतान किया गया था।

वर्ष 2009 में, टीवी धारावाहिक ‘बंदिनी’ में पार्थ शशांक मेहता की भूमिका के रूप में ऋत्विक को पहला ब्रेक मिला। इससे पहले उनका वजन लगभग 113 किलोग्राम था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने शरीर के मोटापे को कम कर दिया।

ऋत्विक धनजानी दो रियलिटी शो, ‘नच बलिए सीजन 6’ (2013-2014, आशा नेगी के साथ) और ‘आई कैन डू दैट’ (2015) के विजेता हैं। एक अभिनेता होने के अलावा वह एक मेजबान भी हैं, जिसके चलते उन्होंने कई टीवी कार्यक्रमों की मेजबानी की है जैसे- ‘इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज़’ (2013), ‘दिलवालों की दिवाली’ (2014), ‘वी डिस्ट्रक्शन’ (2015), ‘नच बलिए 7’ (2015), ‘ये है आशिकी सियाप्पा इश्क का’ (2015), ‘सुपर डांसर सीजन 1’ (2016), ‘इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार’ (2018), इत्यादि।

ऋत्विक अभिनेत्री आशा नेगी के साथ रहते हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार टीवी धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई, जिसके चलते उनके प्रशंसकों ने उन्हें “अशविक” कहकर पुकारा जाने लगा।

वह हमेशा यीशु के एक लॉकेट को पहने रखते हैं, क्योंकि उन्हें वह अपना भाग्यशाली शुभंकर मानते हैं और वे एक कुत्ता प्रेमी भी हैं।

 

जीवन परिचय
वास्तविक नामऋत्विक धनजानी
व्यवसायअभिनेता, टीवी मेज़बान
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 175 मी०- 1.75 फीट इन्च- 5' 9"
वजन/भार (लगभग)75 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)- छाती : 40 इंच - कमर : 32 इंच - Biceps: 16 इंच
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि5 नवंबर 1988
आयु (वर्ष 2017 के अनुसार)29 वर्ष
जन्मस्थानमंदसौर, मध्य प्रदेश, भारत
राशिवृश्चिक
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमंदसौर, मध्य प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालयज्ञात नहीं
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयसिटी लंदन कॉलेज, इंग्लैंड
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
डेब्यूफिल्म (अभिनेता) : जो हम चाहें (2011) ऋत्विक धनजानी की डेब्यू फिल्म टीवी (कलाकार) : बंदिनी (2009) टीवी धारावाहिक बंदिनी
धर्महिन्दू
जातिसिंधी
खाद्य-आदतमांसाहारी
शौक/अभिरुचियात्रा करना, नृत्य करना, खरीदारी करना, फ़िल्में देखना, वाद्ययंत्र बजाना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य मामलें
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामलेआशा नेगी (अभिनेत्री) ऋत्विक धनजानी के साथ आशा नेगी
परिवार
पत्नीकोई नहीं
माता-पितापिता - चंद्र प्रकाश धनजानी माता - नाम ज्ञात नहीं ऋत्विक अपने माता-पिता के साथ
भाई-बहनभाई - कोई नहीं बहन - हीना धनजानी ऋत्विक की बहन हिना
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजनबटर चिकन, भिंडी, चाट, कोल्ड कॉफी, चॉकलेट
पसंदीदा अभिनेताऋतिक रोशन , राम कपूर और रोनित रॉय
पसंदीदा अभिनेत्रीकाजोल
पसंदीदा रंगलाल, काला और श्वेत
पसंदीदा ब्रांडH&M, Zara
पसंदीदा स्थलदुबई
पसंदीदा फ़िल्मThe Curious Case of Benjamin Button (American, 2008)
पसंदीदा डिज़ाइनररोहित बाल, मनीष मल्होत्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *