शिवपाल सिंह यादव भारतीय राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक हैं, जो उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के चाचा हैं। वर्ष 2017 में, उन्हें उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इटावा जिले के जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक के रूप में चुना गया।
शिवपाल सिंह यादव और उनकी पत्नी सरला देवी ने मुलायम सिंह यादव के बच्चों का पालन-पोषण किया था। जब मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हो गया था, तब अखिलेश यादव 5 साल और प्रतीक यादव महज 2 साल के थे।
शिवपाल सिंह यादव के अनुसार, उन्होंने सामाजिक कार्य में भाग लेना और उसका नेतृत्व करना अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से सीखा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सरकार के कार्यकाल में 2007 से 2012 तक विपक्ष के नेता रहे।
वर्ष 1988 से 1993 तक, शिवपाल सिंह यादव ने इटावा जिले की जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और इसके बाद 1995 से 1996 तक इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे।
पारिवारिक मनमुटाव के बाद, 31 जनवरी 2017 को शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा की कि वे 2017 विधानसभा चुनाव के बाद एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। 28 सितंबर 2018 को, उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नामक अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की और 24 अक्टूबर 2018 को उन्हें आधिकारिक तौर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नाम की पार्टी के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी मिली।
शिवपाल यादव के बड़े भाई, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पार्थिक शरीर को देश के विभिन्न प्रसिद्ध नेताओं ने उनके पैतृक गाँव सैफई, उत्तर प्रदेश के मेला ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, अमित शाह, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, कमल नाथ, बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, और प्रदेश के अन्य दिग्गज नेता शामिल थे।
| Shivpal Singh | |
|---|---|
| पूरा नाम | शिवपाल सिंह लाफ [1] |
| व्यवसाय | भारतीय एथलीट (भाला फेंक) |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 174 मी०- 1.74 फीट इन्च- 5’ 7” |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | काला |
| एथलीट | |
| मौजूदा टीम | इंडिया |
| कोच | • जगमोहन सिंह • काशीनाथ नाइक • उवे होन Shivpal Singh with coach Uwe Hohn |
| इवेंट | भाला फेंक |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 6 जुलाई 1995 (गुरुवार) |
| आयु (2021 के अनुसार) | 26 वर्ष |
| जन्मस्थान | वाराणसी, उत्तर प्रदेश |
| राशि | कर्क (Cancer) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | चंदौली गांव, वाराणसी, उत्तर प्रदेश |
| स्कूल/विद्यालय | कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर, ओडिशा |
| शैक्षिक योग्यता | बीबीए [2] |
| धर्म | हिन्दू [3] |
| टैटू | शिवपाल सिंह ने अपनी बाईं छाती पर भगवान शिव का त्रिशूल और बाएं हाथ पर भगवान शिव का टैटू बनवाया है। Shivpal Singh's tattoos |
| शौक/अभिरुचि | पंजाबी संगीत सुनना और तैराकी करना |
| पसंदीदा चीजें | |
| अभिनेता | सलमान खान |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| परिवार | |
| पत्नी | लागू नहीं |
| माता/पिता | पिता - रामासराय सिंह (पूर्व भाला फेंक) माता - स्वर्गीय पूनम सिंह (गृहिणी) |
| भाई | भाई - नंद किशोर सिंह (राष्ट्रीय भाला फेंक) Shivpal Singh with his younger brother Nand Kishore Singh |
