छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Sumit Antil

सुमित आंतिल, एक प्रमुख भारतीय पैरालंपिक एथलीट और भाला फेंक के जादूगर, ने 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक फाइनल में अपने भाले को 68.55 मीटर की दूरी से फेंककर अपना विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

सुमित आंतिल का जन्म हरियाणा के सोनीपत में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिताजी, राम कुमार आंतिल, एक सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी थे, जिनका सात साल पहले निधन हो गया था। उनकी माँ, निर्मला आंतिल, एक गृहणी हैं।

सुमित ने अपने स्कूल के दिनों में कुश्ती में करियर बनाने का संकल्प किया और वे योगेश्वर दत्त के बहुत बड़े प्रशंसक थे। 5 जनवरी 2015 को, सुमित को ट्यूशन से लौटते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई, जिससे उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में भी, सुमित ने हार नहीं मानी और अपनी माँ को समझाते हुए कहा कि सब ठीक हो जाएगा धैर्य रखो।

2017 में गांव के पैरा-एथलीट राजकुमार ने सुमित को पैरा एथलेटिक्स से परिचित कराया और उन्हें पैरा एथलेटिक्स खेल में प्रेरित किया। सुमित ने कोच नवल सिंह के मार्गदर्शन में पैरा एथलेटिक्स का अभ्यास शुरू किया।

उनके निरंतर अभ्यास के फलस्वरूप, सुमित ने 2019 में दुबई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना पहला रजत पदक जीता और 62.88 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन ने उनकी प्रदर्शनों को देखते हुए उनकी वित्तीय जरूरतों का समर्थन करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए 2019 पैरा चैंपियंस कार्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया। दुबई में अपने प्रदर्शन के हुनर के बाद, सुमित ने 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

पैरालंपिक खेलों के दौरान, सुमित ने इतिहास रचा जब उन्होंने अपने ही निजी रिकॉर्ड को तोड़कर और एक ही गेम में तीन बार विश्व रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपने पांचवें थ्रो में 68.55 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

सुमित ने पटियाला में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स सीरीज में भी भाग लिया और 66.43 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे और उन्होंने भारतीय ओलंपियन नीरज चोपड़ा के खिलाफ मुकाबला किया।

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, हरियाणा सरकार ने सुमित आंतिल को 6 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया और साथ ही साथ उन्हें सरकारी नौकरी देने का एलान किया।

इंडिया टुडे के साथ हुए एक इंटरव्यू में, सुमित ने इस बारे में व्यक्तिगत रूप से कहा कि उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया है और इसे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की श्रेणी में नहीं रखा। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि यह उनका पहला पैरालिंपिक है और वह थोड़ा नर्वस था, क्योंकि प्रतियोगी महान हैं। सुमित ने कहा, “मैं 70 मीटर से अधिक थ्रो की उम्मीद कर रहा था, शायद मैं 75 मीटर कर सकता हूं। यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था, लेकिन मैं विश्व रिकॉर्ड तोड़कर बहुत खुश हूं।”

 

 

जीवन परिचय
व्यवसायभारतीय एथलीट (जेवलिन थ्रोअर)
शारीरिक संरचना
[1] लम्बाईसे० मी०- 189 मी०- 1.89 फीट इन्च- 6" 2”
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
ट्रैक और फील्ड
कोच• नवल सिंह Naval Singh • वीरेंद्र धनखड़
मेडल• वर्ष 2019 में दुबई में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। • वर्ष 2019 में आयोजित पेरिस ओपन हैंडिस्पोर्ट में रजत पदक जीता। • वर्ष 2019 में इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। • वर्ष 2020 में टोक्यो में आयोजित ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
पुरस्कार/उपलब्धियांटोक्यो ओलम्पिक में अपने शानदार प्रदर्शन से देश की शान बढ़ाने वाले हरियाणा के पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल को वर्ष 2022 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 'पद्मश्री अवार्ड' से नवाजा गया। Paralympic gold medallist Sumit Antil receives Padma Shri
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि6 जुलाई 1998 (शनिवार)
आयु (वर्ष 2021 के अनुसार)23 वर्ष
जन्मस्थानखेवड़ा, सोनीपत, हरियाणा, भारत
राशिमिथुन (Gemini)
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरसोनीपत, हरियाणा
कॉलेज/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय• रामजस कॉलेज • दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
शैक्षणिक योग्यतारामजस कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक [2]
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
परिवार
माता-पितापिता - स्वर्गीय राम कुमार आंतिल (वायुसेना अधिकारी थे) माता - निर्मला देवी आंतिल (गृहिणी) Sumit Antil's's mother
बहनबहन - 3 • किरण आंतिल • सुशीला आंतिल • रेनू आंतिल Sumit Antil with his sisters
पसंदीदा चीजें
पहलवानयोगेश्वर दत्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *