छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Sunita Kejriwal

सुनीता केजरीवाल, एक सेवानिवृत्त भारतीय सिविल सेवक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी हैं। सुनीता और अरविंद केजरीवाल मसूरी में “लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी” में अपने 3 महीने के फाउंडेशन कोर्स के दौरान एक ही बैच में थे।

मसूरी में उनके प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद, उन्हें नागपुर के “राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी” में वापस स्थानांतरित कर दिया गया था। वह इस समय तक अरविंद की एक दोस्त थीं और दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। सुनीता ने अरविंद की सादगी, उनके काम के प्रति ईमानदारी, और देश में बदलाव लाने के उनके जुनून की प्रशंसा करती हैं।

अगस्त 1994 में अरविंद ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उन्होंने हाँ कह दिया। नवंबर 1994 में अपना कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल से शादी कर ली। वर्ष 1995 में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह दिल्ली के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहने लगे।

वर्ष 2006 में जब अरविंद ने “आरटीआई कार्यकर्ता” और “भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा” बनने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी, तो वह अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली फॅमिली मेम्बर बन गई। हालांकि वह खुश थी कि उनका पति जो उनसे प्यार करता है उनका साथ दे रहा है।

29 दिसंबर 2013 को सुनीता पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया और उन्होंने सुनीता को गले से लगा लिया।

15 जुलाई 2016 को उन्होंने 22 साल की सेवा के बाद भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुना। यह विकल्प चुनने के बाद उन्होंने कहा- “कई मुद्दों पर आप सरकार और भाजपा नीत केंद्र सरकार के बीच जारी खींचतान के बीच सुनीता को केंद्र द्वारा प्रताड़ित किए जाने की आशंका और इसलिए उन्होंने वीआरएस की मांग की।”

सुनीता को अक्सर दिल्ली की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ देखा जाता है। सुनीता को अक्सर अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार करते हुए देखा जाता है। 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सुनीता ने हर्षिता केजरीवाल और पुलकित केजरीवाल के साथ घर-घर जाकर अरविंद केजरीवाल के प्रचार में हिस्सा लिया।

 

 

जीवन परिचय
व्यवसायसेवानिवृत्त सिविल सेवक
जानी जाती हैंभारतीय राजनेता और "आम आदमी पार्टी" के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 160 मी०- 1.60 फीट इन्च- 5’ 3"
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
सिविल सर्विसेज
सर्विसभारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस)
बैच1993
रिटायर्डवर्ष 2016 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।
प्रमुख पदनामउन्होंने आयकर विभाग न्यायाधिकरण, नई दिल्ली में आयकर आयुक्त के पद पर काम किया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि11 फरवरी 1966 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)55 वर्ष
जन्मस्थाननई दिल्ली
राशिमीन (Pisces)
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
जातिवैश्य (बनिया) [1]
गृहनगरनई दिल्ली
कॉलेज/विश्वविद्यालयराष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, नागपुर, महाराष्ट्र
शैक्षिक/योग्यता• जीव विज्ञान में मास्टर डिग्री [2] • राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी से स्नातक [3]
पता87 ब्लॉक, बी.के.दत्त कॉलोनी, नई दिल्ली
आहारशाकाहारी
शौक/अभिरुचियात्रा करना, संगीत सुनना, और योग करना
विवाद29 अप्रैल 2019 को भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता हरीश खुराना ने दिल्ली की एक अदालत में सुनीता केजरीवाल के खिलाफ कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि सुनीता के पास उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और दिल्ली के चांदनी चौक का मतदाता पहचान पत्र है। [4] Harish Khurana's about Sunita Kejriwal's multiple voter id
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
बॉयफ्रेंडअरविंद केजरीवाल
विवाह तिथिनवंबर 1994 Sunita Kejriwal with Arvind Kejriwal on their wedding day
परिवार
पतिअरविंद केजरीवाल (राजनेता) Sunita Kejriwal with her husband Arvind Kejriwal
बच्चेबेटा - पुलकित केजरीवाल (छात्र) बेटी - हर्षिता केजरीवाल (बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में एसोसिएट कंसल्टेंट) Sunita Kejriwal with her son and daughter
भाई/बहनभाई - सुरेंद्र कुमार बंसल (मृतक)
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
संपत्ति [5]चल संपत्ति • नकद: 10,000 रुपये • बैंक जमा: 5.57 लाख रुपये • आभूषण: सोना- 300 ग्राम जिसकी कीमत 9 लाख रुपये है; चांदी- 500 ग्राम मूल्य 24,000 रुपये अचल संपत्ति • आवासीय भवन: गुरुग्राम, हरियाणा में 1 करोड़ रुपये का फ्लैट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *