छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत { Sushant Singh Rajput } का जीवन बहुत ही सरल था | सुशांत सिंह राजपूत भारत के एक अभिनय कलाकार ओर डांसर थे | सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मेहनत ओर काबिलियत से भारतीय बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई | जिससे भारत ही नहीं पूरी के दुनिया लोग उन्हें जानने लगे ओर पूरी दुनिया में उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी |

अभिनेता सुशांत ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे | उनका सफलता पाने तक का सफर आसान नहीं था | परन्तु फिर भी उन्होंने अपने जीवन में आने वाली परेशानियों का मुकाबला डट के किया ओर सफलता हासिल की |

सुशांत किसी भी काम को करने से पहले अपने आप को उस काम के लिए पूरी तरह त्यार किया करते थे | उनका मनना था के विना अभ्यास के किसी भी कार्य को नहीं करना चाहिए | यही कारण था के वो जो कार्य करते थे उसमे अपनी पूरी जी जान ओर मेहनत डाल दिया करते थे |

सुशांत बहुत ही होनहार ओर समझदार इंसान थे | वो कभी हार ना मानने वालो में से थे | एक समय था जब सुशांत मात्र 250 रुपए में काम किया करते थे | उन्होंने मात्र 34 वर्ष की आयु तक समय वतीत किया | परन्तु उनका जीवन बेहद प्रेरणा दायक रहा |

उनका जीवन हमे सिखाता है के मेहनत ओर काबिलियत से बड़ी कोई चीज नहीं है | अगर कोई इंसान चाहे तो अपनी मेहनत ओर काबिलियत से वो मुकाम हासिल कर सकता है जिसका के वो असल हकदार है |

प्रारंभिक जीवन ओर परिवार { Early Life or Family }

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार { भारत } में हुआ था | सुशांत भारत के पूर्णिया जिले के मालडीहा गावः के रहने वाले थे |

अगर परिवार की बात की जाए तो सुशांत के परिवार में उनके माता- पिता ओर उनकी चार बहने थी | सुशांत के पिता का नाम के. के सिंह था जो के एक सरकारी अधिकारी रह चुके है, ओर उनकी माता का नाम ऊषा सिंह था |

अपनी माँ के सुशांत काफी करीब थे | वो अपने मन की हर बात अपनी माँ से साँझा किया करते थे | पर सुशांत अपनी माँ के साथ ज्यादा समय नहीं विता पाए | वो मात्र 18 वर्ष के थे जब उनकी माँ का 2002 में देहांत हो गया | यह पल सुशांत के लिए काफी दुःखद था |

सुशांत की चार बहने जिनमे से केवल दो का नाम ज्ञात है | श्वेता सिंह कीर्ति ओर नीतू सिंह | सुशांत की तरह उनकी बहने भी बहुत काबिल थी | नीतू सिंह स्टेट लेवल की क्रिकर्ट प्लेयर पर चुकी है |

सुशांत अपने परिवार में सबसे छोटे थे | जिस वजा से उन्हें उनके परिवार में सब प्यार किया करते थे | सुशांत सब के चहीते थे |

शिक्षा { Education }

सुशांत बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे | सुशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई “सेंट: कैरेंस हाई स्कूल” { St. karens high school } से की थी | उनकी माँ के देहांत के वाद 2002 में सुशांत का पूरा परिवार पटना से दिल्ली आकर वस गया ओर उसके वाद सुशांत ने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली के “कुलाची हंशराज मॉडल स्कूल” { Kulachi hansraj model school } से की |

स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के वाद उन्होने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली “कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग” कॉलेज { College of Engineering } में प्रवेश किया |

सुशांत की पढ़ाई में बहुत रूचि थी |

उन्होने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग इंट्रेंस एग्जामिनेशन { AIEEE } में 7 वां स्थान प्राप्त किया |
11वी कक्षा में सुशांत भौतिकी में एक राष्ट्रीय ओलंपियाड में गोल्ड मैडल विजेता भी रहे |
इस के इलावा सुशांत ने 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाए भी पास की थी |
पर कॉलेज में पढ़ाई के पहले साल में ही सुशांत ने श्यामक दावर के डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया | डांस ग्रुप में आ रहे उनके कुछ दोस्तों के माध्यम से सुशांत को बैरी जॉन’स ड्रामा { Barry John’s Drama } क्लासेज की जानकारी मिली | फिर सुशांत ने डांस के साथ साथ अभिनय { Acting } सिखने का निर्णय किया |

डांस ओर एक्टिंग में रूचि बढ़ने की वजा से इसका सीधा प्रवाभ उनकी पढ़ाई पर पड़ा | वह पढ़ाई में अपना कम समय देने लगे, जिस वजा से वो लगातार फ़ैल होने लगे | फिर सुशांत ने डांस ओर एक्टिंग को ही अपना करियर बनाना निष्चित किया ओर कॉलेज के तीसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी |

करियर { Career }

सुशांत सिंह राजपूत के असल करियर की शुरुआत तभी से हो गई थी जब उन्होने श्यामक डावर की डांस क्लासेज को ज्वाइन किया था | श्यामक उनके डांस से बहुत प्रभावित हुए |

सुशांत ने कई अवार्ड शोज में भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में प्रदर्शन किया | उन्होने 2006 ऑस्ट्रेलिया में हुई कॉमन वेल्थ गेम्स में ऐश्वर्या राय के साथ भी डांस किया |

उनकी ज़िंदगी का अलग मोड़ तब आया जब एक्टिंग क्लासेज के दौरान बाला जी टेलीफिल्म्स के एक सदस्य दोवारा सुशांत को एक प्ले में काम करते हुए नोटिस किया गया वो सुशांत के अभिनय से बहुत प्रभावित हुए ओर उन्हें पहली वार एक टी. वि. शो ” किस देश में है मेरा दिल ” नामक सीरियल में प्रीत जुनेजा के किरदार को करने का अवसर प्रदान किया |

वैसे तो इस किरदार को जल्दी मार दिया गया था परन्तु सुशांत इस छोटे से किरदार के माध्यम से लोगो के दिलो में अपनी एक छवि छोड़ने में कामजाब हो ही गए |

उसके वाद सुशांत ने पवित्र रिस्ता टी.वि. सीरियल में मानव देशमुख की मुख्य भूमिका निभाई | इस किरदार को बेहद पसंद गया | इस किरदार के वाद पुरे देश में लोग उन्हें मानव देशमुख के रूप में जानने लगे | फिर ज़रा नच के दिखा ओर झलक दिखला जा 4 जैसे बड़े टी.वि. शोज में भी सुशांत को काम करने का मौका मिला |

सुशांत जही नहीं रुके अब वो फिल्मो की ओर जाना चाहते थे, जिसके लिए सुशांत ने विदेश से अभिनय का कोर्स किया | भारत वापस लौटकर उन्होने फिल्मो के लिए ऑडिशन देने शुरू किए, ओर आखिरकार उन्हें “काई पो चे” { Kai po che } नामक फिल्म में तीन मुख किरदारों में से एक के लिए चुन लिया गया | ये फिल्म बहुत अच्छी साबित हुई |

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को लोगो दोवारा बहुत सराहा गया | इसके वाद सुशांत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा ओर कई सुपरहिट फिल्मे दी जिनमे से ” म.स. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ” { M. S. Dhoni the untold story } एक है |” म.स. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” मूवी में सुशांत के साथ दिशा पटानी को कास्ट किया गया था |इस फिल्म ने सुशांत को वो सफलता दिलाई जिसके वो असल हक़दार थे |

सुशांत सिंह राजपूत मूवीज { SUSHANT SINGH RAJPUT MOVIES }

S.NO YEAR MOVIE
1 2013 KAI PO CHE
2 2013 SHUDH DESI ROMANCE
3 2014 PK
4 2015 DETECTIVE BYOMKESH BAKSHY
5 2016 M.S. DHONI: THE UNTOLD STORY
6 2017 RAABTA
7 2018 KEDARNATH
8 2019 SONCHIRIYA
9 2019 CHHICHHORE
10 2020 DIL BECHARA

सुशांत सिंह राजपूत टी.वी. शो {SUSHANT SINGH RAJPUT T.V. SHOWS }

S.NO. T.V.SHOWS
1 KIS DESH MEIN HAI MERAA DIL
2 PAVITRA RISTA
3 ZARA NACHKE DIKHA
4 JHALAK DIKHHLA JAA

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु { Sushant Singh Rajput Death }

सुशांत सिंह राजपूत मात्र 34 वर्ष की छोटी सी आयु में ही 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए |

उनकी मौत की वजा डिप्रेशन बताया जा रहा है, कहा जा रहा हैं के वो पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे | जिस वजा से उन्होने मुंबई अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली |

यह बोलीवूड इंडस्ट्री ओर पुरे देश में उनके चाहने वालो के लिए बहुत ही दुःखद समाचार था |

सुशांत आज के युवाओ के लिए एक प्रेरणा थे,उनकी इतनी कम आयु में प्राप्त की सफलता बाक्ये ही क़ाबिले तारीफ़ थी | सुशांत सिंह राजपूत आज भी हमारे दिलो में जिन्दा रहेगे |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *